Gst Registration | Gst Registration Online Process in 2022

आज हम बात करने वाले है Gst Registration/Gst Registration Process Online के बारे मे। इसके लिए क्या-क्या documents की requirements होती है। और इसके लिए क्या-क्या स्टेप्स फॉलो करना पड़ता है। कौन-कौन से लोगों को Gst रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। और इसके लिए limitations है। इन सभी बातों पर चर्चा करेंगे।

GST इसका पूरा नाम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods And Services Tax). पहले हम supply ऑफ़ goods की बात करते है। तो  normal category states में यदि aggregate turnover 40 lakh से ज्यादा है तो gst number लेना अनिवार्य है। और यदि special category states से belong करते है तो aggregate turnover 20 lakh से ज्यादा होने पर gstn लेना अनिवार्य है।

अब supply ऑफ़ services की बात करते है तो normal category states में aggregate turnover 20 lakh से ज्यादा है तो gstn लेना compulsory है। और special category states से है तो हमारी aggregate turnover 10 लाख से ज्यादा है तो गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लेना अनिवार्य है।

Gst Registration/Gst Registration Process Online-;

New Gst रजिस्ट्रेशन के लिए हमें सर्व प्रथम gst.gov.in पोर्टल पर visit करना है। वह पर हमें बहुत सारे option दिखेंगे। क्यों की अभी हम नई रजिस्ट्रेशन की बात कर रहे है तो इससे रिलेटेड ऑप्शन की ही बात करेंगे। तो हमें सर्वप्रथम सर्विसेज (Services) टैब में जा कर Registration मेनू में New Registration पर क्लिक करना है। अब हमारे सामने एक फॉर्म टाइप से खुल कर सामने आएगा जिसमे हमें Pan number, Name as per Pan or firm name, Date of birth अथवा Date of incorporation, state और district का नाम जहा पर हमें registration लेना है। इसके साथ-साथ एक mail Id and telephoneअथवा मोबाइल number भी चाहिए। यह ध्यान रखना है की mail id और नंबर एक्टिव होना चाहिए क्यों की दोनों पर otp जाएगा। जिसको हमें वेरीफाई करना है।

ये सारे ऑप्शन भर कर हमें सबमिट कर देना है। अब जो भी mail और number दिया गया है उस पर one time password आएगा जिसको हमें verify करना है ,और जैसा ही हम वेरीफाई करेंगे रजिस्टर्ड मेल और नंबर पर एक TRN (Temporary Reference Number)आएगा। जिसकी सहायता से अब हम आगे के स्टेप्स फॉलो करेंगे।

अब हमें एक बार पुनः सर्विसेज के ऑप्शन में जा कर रजिस्ट्रेशन के मेनू में न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। वहा पर हमें 2 ऑप्शन मिलेगा। एक न्यू रजिस्ट्रेशन और दूसरा TRN. तो इस बार हमें trn के ऑप्शन को choose करना है। और यहाँ पर वही trn डालना है जो हमें हमारे मेल और नंबर पर आया है। TRN डालेंगे एंड captcha fill क्र सबमिट पर क्लिक करेंगे। एक otp आएगा जिसको डाल कर हमें अपने dash board पर लॉगिन जो जाना है। अब यहाँ पर हमारे सामने कई ऑप्शन देखने को मिलता मिलता है। अब इन सभी को एक-एक कर हमे भरना होगा। जो निम्नवत है।

आज हम बात करने वाले है Gst Registration/Gst Registration Process Online के बारे मे। इसके लिए क्या-क्या documents की requirements होती है। और इसके लिए क्या-क्या स्टेप्स फॉलो करना पड़ता है।
Gst Registration | Gst Registration Process Online in 2022

1. Business Details-;

यहाँ पर हमें अपने बिज़नेस रिलेटेड डिटेल्स देनी है। जैसे Trade name, Legal name ऑफ़ बिज़नेस, Constitution of Business, मतलब की हमें यह भी बताना है की आप का बिज़नेस, Proprietorship, partnership या company.

2. Promoter / Partners-;

यहाँ पर हमें proprietor, partners या directors की डिटेल्स देनी होती है। इसमें सारी पर्सनल डिटेल्स जैसा पिता का नाम, पैन नंबर, और रेजिडेंशियल एड्रेस ये सभी डिटेल्स देनी होती है।

3. Authorized Signatory-;

यहाँ पर जिसको हम authorized बनाते है उनकी डिटेल्स होती है proprietor के केस में same पर्सन होगा। लेकिन partnership फर्म के केस  हम authorized पर्सन किसी एक या फिर दोनों को बना सकते है। Same चीजे Directors में भी होंगी।

4. Authorized Representative-;

यदि आप के बिज़नेस में कोई ऐसा व्यक्ति है। जिसको आप अपने बिज़नेस का प्रतिनिधि बनाना चाहते है तो उसकी डिटेल्स यहाँ पर देनी होती है।

5. Principal Place Of Business-;

यहाँ पर आप के ऑफिस कहा पर स्थित है इसकी प्रॉपर डिटेल्स जाती है। अगर आप का बिज़नेस के और भी ब्रांचेस है। तो यहाँ पर जो आप का main ऑफिस होगा उसी की डिटेल्स जाएगी। बाकि को ऐड करने का ऑप्शन आगे मिल जाएगा हमें।

6. Additional Place Of Business-;

यदि आप का कोई Go down है या कोई ब्रांच है तो उसकी डिटेल्स हम यहाँ पर ऐड करेंगे। अब चाहे वह एक हो या एक से अधिक सभी की डिटेल्स यहाँ पर ऐड होंगी।

7. Goods And Services-;

इस ऑप्शन में हम HSN एंड SAC डिटेल्स देनी होती है। कहने का तात्यपर्य यह है की आप का बिज़नेस किस चीज में डील करेगा किसी तरह की सर्विसेज प्रोवाइड करेगा या सप्लाई ऑफ़ गुड्स। उसी हिसाब से हमें यहाँ पर कम से कम 3 या 5 HSN/SAC डिटेल्स देनी चाहिए।

8. Bank Details-;

यहाँ पर आप के बिज़नेस से रिलेटेड जितने भी करंट अकाउंट डिटेल्स है। उनको हमें यहाँ पर मेंशन करना है।

9. State Specific Details-;

इस टैब हमें यदि हमें किसी और का रजिस्ट्रेशन लिया हो जैसे एक्साइज रजिस्ट्रेशन। तो ये डिटेल्स हमें यहाँ पर मेंशन करना होता है।

10. Verification-;

यह Gst registration process का लास्ट स्टेप है। सारी डिटेल्स ध्यान से चेक करने के बाद वेरिफिकेशन टैब में authorized पर्सन को सेलेक्ट करते हुए सबमिट करना है। एक otp रजिस्टर्ड मेल पर आएगा जिसे हमें वेरीफाई करना है। और यह प्रोसेस कम्पलीट करने के बाद हमारा रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाएगा। और थोड़े टाइम बाद हमारे ARN generate हो जाएगा।

Proprietorship Gst Registration Documents-;

Proprietorship gst registration के लिए हमें निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्कता होती है

I.   KYC Of Proprietor (आधार और पैन)

II.   Rent Agreement

III   Electricity bill

IV. Consent Letter Or NOC

V.   Passport Size Photo

VI. Active Email-Id and Mobile Number 

Documents Required for Gst Registration for Partnership Firm-;

पार्टनरशिप फर्म के लिए हमें निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्कता होती है,

I.      KYC of Both Partners

II.     Partnership Deed

III.    Passport Size photo of both partners

IV.    Rent Agreement

V.     Electricity Bill

VI.   Consent Letter or NOC

VII. Two email-id and mobile number

Ques-; Gst Registration Fees or Charges?

Ans-; Gst registration process में किसी भी तरह की कोई fees या charges गवर्नमेंट के द्वारा नहीं लिए जाते है। अगर कोई व्यक्ति कुछ चार्ज करता है तो वह केवल उसी की कनसर्टेशन चार्जेज होंगे।

Ques-; How to download Gst registration certificate?

Ans-; जब हमें डिपार्टमेंट के साइड से अप्रूवल मिल जाता है। तो रजिस्टर्ड मेल पर एक temporary Id और password आता है। जिसके जरिये हम first time लॉगिन ऑप्शन पर जा कर लॉगिन करते है। और अपना एक नया Id और password बनाते है। जिससे लॉगिन कर के User Services के टैब में जा कर View/Download Certificates के ऑप्शन पर क्लिक करना है। वह पर हमें हमारी RC मिल जाएगी।

Ques-; How to Gst registration number checked?

Ans-; इसके लिए हमें gst पोर्टल पर लॉगिन हो जाना है। My Profile के में जाना है। वहा पर हमें Contacts टैब ओपन करना है। उसमे Authorized Signatory की डिटेल्स में आप रजिस्टर्ड Mail-Id और Number दोनों मिल जाएगा।

आशा है आप सभी को मेरे द्वारा शेयर किए गए लेख से कुछ न कुछ फ़ायदा जरूर मिला होगा। ऐसे ही जानकारी के लिए आप सभी हमारे साथ मने रहे। और अपनी कीमती राय जरूर दे।

ध्यानवाद

Major and Latest changes GSTR 3B

E-Invoice ! E invoice applicability

Leave a Comment