How to change address in IEC Certificate Online

आज हम बात करने वाले है की how to change address in IEC Certificate/code online . कहने तातपर्य यह है की यदि हमारे पास पहले से ही कोई Import Export Code और उसमे हमें एड्रेस चेंज करना है। तो हम एड्रेस कैसे चेंज करेंगे।

किस परिस्थिति में हमें एड्रेस चेंज करना होगा। जब हमारा प्रिंसिपल प्लेस ऑफ़ बिज़नेस किसी कारण वस् चेंज होता है। तो हमें तुरंत ही IEC में भी एड्रेस चेंज करना चाहिए। क्यों  इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड सर्टिफिकेट में हमें वही एड्रेस देना होता है जो हमारे ऑफिस का एड्रेस होता है। अब हम देखते है की इसके लिए हमें किन-किन डाक्यूमेंट्स की रेक्विरेमेंट होती है।

Import Export Code क्या है। इसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करते है यह जानने के लिए क्लिक करे

Required Supporting Documents for Address Change in Import Export Code

I.   Latest Rent Agreement

II. Electricity Bill

III. Latest Updated GST Certificate

Note-; वैसे तो हमें यहाँ पर वास्तविक रूप से केवल रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होती है। लेकिन हम अपने पछ को मजबूत करने के लिए। Gst रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी अटैच कर सकते है। और वही Rc यहाँ पर देना है जिसमे नया वाला एड्रेस मेंशन हो। अब हम एड्रेस चेंज का प्रोसेस देखते है।

How to change address in IEC certificate/code online (Iec code में हम ऑनलाइन एड्रेस कैसे चेंज कर सकते है)

  • Step I -; सर्व प्रथम हमें dgft.gov.in पोर्टल कर जाना है और अपने लॉगिन Id और पासवर्ड से यहाँ पर लॉगिन कर लेना है।
  • Step II -; Login होने के बाद हमें अपने होम पेज के डैशबोर्ड पर आजाना है। वैसे आमतौर पर जब हम DGFT के पोर्टल पर लॉगिन होते है। तो हम सीधे अपने होम पेज के डैशबोर्ड पर ही redirect होते है।
  • Step III-; Home page पर हमें राइट साइड में तीन ऑप्शन अलग-अलग बॉक्स में मिलेंगे। उनमे से हमें Update/Modify IEC पर क्लिक करना है।
  • Step IV -; अब हमारे सामने एक नया पेज ओपन हो कर आएगा। जहां पर एक ब्लू कलर के बॉक्स में Start Fresh Application लिखा होगा। जिसपर हमें क्लिक करना है।
  • Step V-; यहाँ पर हमें 6 ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमे हमने import export कोड अप्लाई करते टाइम उसके requirements के हिसाब से सभी डिटेल्स दिया था। लेकिन आज हम केवल एड्रेस चेंज के बारे में बात कर रहे है तो केवल General Option को देखेंगे।

General Option- इस ऑप्शन में हमें तीन पॉइंट्स देखने को मिलता है।

Basic Details-; इसमें हम फर्म का नाम, gst number, किस टाइप का हमारा firm/company है। पैन number, मोबाइल नंबर, ईमेल Id जैसी डिटेल्स होती है।

  • Firm Address Details-; इसमें फर्म या कंपनी का एड्रेस होता। 
  • Branch Details-; यदि हमारे फर्म या कंपनी की कोई ब्रांच है तो उसको हम यहाँ पर अपडेट करते है।
  • Last Step-; Firm Address Details-; यदि हमारे फर्म या कंपनी का एड्रेस चेंज हुआ है। तो हमें यही पर पुराने एड्रेस की जगह नया वाला एड्रेस देना है। और साथ ही साथ नया रेंट एग्रीमेंट भी अटैच करने है। Pin, City and District को भी एडिट करते हुए, Save and Next कर देना है। क्यों की यहाँ पर हमें केवल एड्रेस में चेंज करना था। इसी लिए बाकि के सभी ऑप्शन को वैसे ही रहने देना है। लास्ट में Aadhar वेरिफिकेशन करना है। और 200 रुपया की ऑनलाइन पेमेंट कर देनी है। और जैसे ही यह प्रोसेस कम्पलीट होती है। हमें हमारी न्यू अपडेटेड IEC certificate मिल जाएगी।

यदि इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की शंका हो तो आप सभी निःसंकोच कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। आप सभी अपनी कीमती राय और सुझाव जरूर दे।

ध्यानवाद।

Leave a Comment