Icegate Registration With DSC.

Icegate registration के बारे में आज हम बात करने वाले है। यह रजिस्ट्रेशन कई तरह के role ke liye ले सकते है। जैसे IEC holder, Custom broker/CHA, Air lines , Console Agent आदि-आदि। लेकिन आज यहाँ हम बात करने वाले है। Icegate registration process for Iec holder, कहने का तात्यपर्य यह है, ऐसे लोग जिन्हों ने IEC सर्टिफिकेट ले रखा है। और जो Exporter है। तो उन लोगों के लिए ये प्रोसेस है। वैसे तो प्रोसेस सभी के लिए एक जैसी है। बस कुछ डाक्यूमेंट्स और उनके रोल के हिसाब से ऑप्शन अलग होते है। 

Icegate registration के बारे में आज हम बात करने वाले है। यह रजिस्ट्रेशन कई तरह के role ke liye ले सकते है। जैसे IEC holder, Custom broker/CHA, Air lines , Console Agent आदि-आदि। लेकिन आज यहाँ हम बात करने वाले है। Icegate registration process for Iec holder
Icegate Registration With DSC

Icegate Registration Process-;

इसका रजिस्ट्रेशन हम दो तरीके से ले सकते है। जो निम्नवत है।

I  –     Icegate registration with dsc

II –     Icegate registration without dsc

1. Icegate Registration With DSC-;

तो पहले हम बात करेंगे icegate registration with dsc. इसके लिए हमें www.icegate.gov.in पर जाना है. वह हमें होम पेज पर कई सारे ऑप्शन मिलेंगे. हमें User login/Signup पर क्लिक करना है एक न्यू टैब ओपन होगा। जिसपर हमें लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा। वहां पर हमें एक छोटा से ब्लू कलर का Sign up now का ऑप्शन दिखेगा। उस पर एक बार पुनः क्लिक करना है। अब हमारे सामने एक नया ऑप्शन विंडो ओपन हो कर आएगा। जहा पर Icegate ID and Email ID mention करना है।

यहाँ पर ID आप को खुद से बनानी है। और यह ध्यान रखना है की ID minimum 8 characters के होने चाहिए। यहाँ पर स्पेशल character नहीं लेता। कुछ जो छोड़ कर जिसकी डिटेल्स आप को उसी पेज पर नीचे मिल जाएगी। और mail id company/firm की दे सकते है। अब हमें check availability पर क्लिक करना है। अब आगे ऑप्शन आएगा user role and user type select करने के लिए ,तो जैसा की पहले ही मैने बताया की यह iec होल्डर के लिए है तो यहाँ पर दोनों जगह IEC holder ही सेलेक्ट करेंगे। और साथ के साथ अपना iec नंबर भी देना है।.

यहाँ पर वेरीफाई करते हुए आगे बढ़ना है। जहा पर हमें port सेलेक्ट करना है। यहाँ पर हम एक से अधिक पोर्ट सेलेक्ट कर सकते है अपनी जरूरत के हिसाब से। और अब पोर्ट सेलेक्ट करने के बाद हमें आगे प्रोसेस करना है। जहा पर हमें कुछ डिटेल्स देनी है और कुछ डाक्यूमेंट्स attached करनी है। ध्यान देने वाली बात यह है की जो भी डाक्यूमेंट्स यहाँ अटैच्ड करेंगे सभी पर sign और stamp होना चाहिए। और अपने DSC को attach करते हुए सबमिट कर देंगे। जो हमने मेल id दी है उस पर एक otp आएगा जिसको हमें verify करना है और हमारा प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगा। अब हमें after approval रजिस्टर्ड मेल पर ID and Password दोनों मिल जाएगा।

2.  Icegate Registration Without DSC-;

इस रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को हम Simplified Registration प्रोसेस भी बोलते है। जिसमे हमें dsc की कोई जरूरत नहीं होती है। But Simplified Registration प्रोसेस में कुछ लिमिटेशन होती है। जिनको हम इस तरह के रजिस्ट्रेशन में नहीं कर सकते है। जैसे AD Code फीड नहीं कर सकते है, Bank ऐड नहीं कर सकते है, और e-scrip बैंक ,में ट्रांसफर नहीं कर सकते है। simlipfied रजिस्ट्रेशन में सिंपल सा IEC और GST नंबर देना और captcha fill करते हुए सबमिट कर देना है। अब यहाँ पर आप को Icegate ID और पासवर्ड खुद बना कर डालना है और पुनः सबमिट कर देना है। एक फाइनल सबमिशन का पॉपअप आएगा जिसमे लिखा होगा यदि आप को ,मेल id चेंज करना है तो करे अन्यथा सबमिट कर दे। यहाँ प्रोसेस कम्पलीट जो जाएगा और आप को तुरंत ID और Password भी मिल जाएगा।

Icegate Registration Documents-;

यहाँ पर कुछ डॉक्युमेंट्स की requirement होंगी जिनको आप को पोर्टल पर सबमिट करना है। ध्यान देने वाली बात यह है की सभी डॉक्स अंडर 500 KB हो और सभी पर sign और stamp हो।  सभी डाक्यूमेंट्स क्लियर भी होना चाहिए (इजी to read)

Iec Certificate

Aadhar Copy of Auth. Person

Authorization letter (Except proprietorship)

Class 3 DSC Firm/Company based

Icegate Registration Fees-;

इसके रजिस्ट्रेशन में गवर्नमेंट के द्वारा किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाती है। यदि हम स्वयं करते है तो बिलकुल फ्री है। अन्यथा जिससे हम रजिस्ट्रेशन करवाते है वो अपने चार्जेज लेते है।

Icegate Registration Approval Time-;

अभी तक का जो मेरा experience रहा है उस हिसाब से हमें max 4 वर्किंग डेज में approval मिल जाता है। और अप्रूवल मिलने के साथ id-password भी मिल जाता है। अगर रिजेक्शन नहीं आया तो ,अन्यथा फिर से सारा प्रोसेस करना होगा और फिर से वेट करना होगा अप्रूवल आने का। 

Icegate Registration Status-;

इसका स्टेटस चेक करने के लिए सिंपल सा icegate पोर्टल पर जाना है. वहा पर Quick Information टैब पर क्लिक करना है और सबसे लास्ट ऑप्शन ICEGATE Registration Verification पर क्लिक करना है. यहाँ पर PAN number दे कर captcha fill कर सबमिट करना है. अगर अप्रूवल मिल गया होगा तो approved का डाटा show होगा। अन्यथा no data found आएगा.

आशा है आप को पोस्ट से कुछ ना कुछ जानकारी जरूर मिली होगी. यहाँ पर मैने सभी चीजें क्लियर करने की कोशिस की है. जानकारी अच्छी लगी हो तो अपना बहुमूल्य प्रतिक्रिया comment के माध्यम से जरूर दे. और यदि कोई सुझाव या विचार हो तो वो भी अवश्य बताए. किसी भी प्रकार के त्रुटि के लिए छमा प्रार्थी हूँ.

आप सभी ऐसे ही हमारे साथ बने रहे।

ध्यानवाद

AD Code Registration! AD Code

Leave a Comment