LUT in Gst | How to file LUT in Gst | Letter Of Under taking | Gst RFD 11

आज हम जानेंगे Lut in Gst के बारे में। Lut (Letter Of Undertaking) है क्या। इसका इस्तेमाल हम कब और कहा करते है। इसके इस्तेमाल से हमें क्या फ़ायदा या नुक्सान है। आज इसके बारे में हम विस्तार पूर्वक जानेंगे। तो अब जानते है की LUT in gst क्या है और इसको अप्लाई कैसे करेंगे।.

What is LUT in Gst-;

लेटर ऑफ़ अंडरटेकिंग वो सभी टैक्सपेयर फाइल कर सकते है जो Goods और services को एक्सपोर्ट करते है। यह GST RFD-11 फॉर्म होता है। इस लेटर की सहायता से एक एक्सपोर्टर Without Payment of Gst अर्थात बिना किसी प्रकार की Igst pay किए export कर सकता है। इसमें जो सप्लायर है। वो हमें .01 पर purchase देता है। लेकिन बदले में हमें सप्लायर को shipping bill की कॉपी देनी पड़ती है। जिससे supplier अपने gst को क्लेम कर सकता है।

यदि सप्लायर ने हमें purchase पर टैक्स लगा कर दे दिया है। तो हम उस gst को pay करके बाद में उसका refund ले सकते है। कहने का तात्यपर्य यह है की lut पर एक्सपोर्ट करने पर एक्सपोर्टर  को कोई Igst टैक्स pay नहीं करना पड़ता। जिससे एक्सपोर्टर का पैसा ब्लॉक नहीं होता। इसी लिए एक्सपोर्टर Lut पर एक्सपोर्ट करने में ज्यादा प्रेफर करता है।

How to file LUT in Gst (Letter of undertaking gst)-;

Lut अर्थात GST RFD-11 फॉर्म अप्लाई करने के लिए हमें gst पोर्टल पर विजिट करना होता है। अब हम क्रमसः देखते है की इसको अप्लाई करने के लिए हमें क्या-क्या steps फॉलो करना होता है। और किन-किन चीजों की requirements होती है। तो आइए हम जानते है।

Step 1-; सर्वप्रथम हमें Gst portal पर लॉगिन करना है।

Step 2; अब हमें सर्विसेस (Services) tab में जा कर यूजर सर्विसेज (User Services) में हमें Furnish Letter Of Undertaking (LUT in gst) पर क्लिक करना है।

Step 3-; हमारे सामने एक फॉर्म ओपन हो कर आएगा। अब सबसे पहले हमें financial year सेलेक्ट करना है। यहाँ पर वही फाइनेंसियल ईयर सेलेक्ट जिसके लिए हम यह (Lut in gst) अप्लाई करना है।

Step 4-; Note- यदि हमने पिछले फाइनेंसियल ईयर के लिए Letter Of Undertaking (LUT in gst) अप्लाई किया था। तो हमें उस Lut को यहाँ पर अपलोड करना होता है। जो फाइल यहाँ पर अपलोड करेंगे वो PDF या JPEG में ही हो। और फाइल का साइज 2 MB के अंदर होना चाहिए।

Step 5-; (a) अब यहाँ पर सेल्फ डिक्लेरेशन का ऑप्शन होगा जिसमें तीन बॉक्सेस है। जिसको हमें क्लिक करना है। यहाँ पर जो तीन ऑप्शन है उनको एक तरह से तीन रूल भी बोल सकते है।

. जिस भी Goods/Services का एक्सपोर्ट कर रहे है। हम उसको हमें एक सिमित समय में पूरा करना है। जिस डेट को हमारी Invoice बनी है, उस डेट से तीन महीने में हमें एक्सपोर्ट करना जरुरी है।

. Export के लिए हमें बनाए गए सभी Gst रूल को फॉलो करना होगा।

. यदि किसी कारण वश हमारा एक्सपोर्ट fail हो जाता है तो हमें igst interest के साथ pay करना होगा।

(b) यहाँ पर हमें 2 witnesses देने है। यहाँ पर उनके नाम, व्यवसाय, और कम्पलीट address देना होगा।

Step 6-; सारी डिटेल्स भरने के बाद इस फॉर्म को सेव कर लेना है। और previem के माध्यम से सभी डिटेल्स को वेरीफाई कर लेना है। ताकि कोई भी त्रुटि ना रहे।

Step 7-; यह सबसे लास्ट स्टेप है वह पर हमें प्लेस ऑफ़ फाइलिंग देना है। उसके बाद authorized sigantory को सेलेक्ट करना है। अब फाइनल सबमिशन के लिए 2 ऑप्शन उपलब्ध है। या तो हमें EVC (Electroinc Verification Code) या Digial Signature के माध्यम से वेरीफाई करना है। लेकिन Company और LLP के केस में हमें DSC का ही यूज़ करना होगा। जैसे ही DSC या EVC से वेरीफाई कर सबमिट करेंगे हमें एक ARN की PDF file मिलेगी। जिसको हमें download कर के रख लेना है। क्यों की यही ARN file हमारे काम आने वाला है

आशा है आप सभी को चीजें समझ आई होंगी। अगर आप लोगो को मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। और इससे रिलेटेड कोई quairy हो तो वो भी आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।

ध्यानवाद आप सभी का दिन शुभ हो।

Related Articles;

Gst Registration | Gst Registration Online Process in 2022

Leave a Comment